नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अधूरे बरातघर के निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका के सभासदों ने नगर पालिका में धरना दिया। बाद में ईओ ने जल्द निर्माण कराने आश्वासन देकर सभासदों को धरने से उठाया।
सभासदों का कहना था कि वार्ड नंबर 16 में तीन साल से बरातघर अधूरा है लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं कराया गया है। नगर पालिका के एई डंबर सिंह ने भी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। नगर पालिका में सबसे पहले वार्ड -16 के सभासद सभासद श्रीभगवान वर्मा धरने पर बैठे।
उसके बाद उनके समर्थन में अन्य सभासद भी धरने पर बैठ गए। ईओ अनिल कुमार ने वहां आकर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने सभासदों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में बरातघर का निर्माण कार्य पुन: शुरू करा दिया जाएगा।
उन्होंने पूरे प्रकरण में दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। धरने में सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नारायण लाल, प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र माहौर, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, अंजली शर्मा, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र, हरप्रसाद माहौर, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।