प्रदर्शन करते बागला डिग्री कॉलेज के शिक्षक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति पर शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी रद्द करने का आरोप है। इससे गुस्साए बागला डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने कुलपति के खिलाफ शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर कॉलेज द्वार पर प्रदर्शन किया।
सोमवार को बागला डिग्री कॉलेज के शिक्षक-संघ के सचिव डॉ. राजेश कुमार और अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षकों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
आरोप है कि कुलपति ने 45 दिनों का ग्रीष्मावकाश रद्द कर दिया गया है, जिसे लेकर कक्षा-बहिष्कार का निर्णय किया। सभी प्रोफेसरों ने कुलपति से मांग की कि 45 दिन का गीष्मावकाश बहाल किया जाए। सभी शिक्षक पूरी सुचिता के साथ परीक्षा-कार्य में सहयोग कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे। कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। सभी शिक्षकों ने कुलपति से ग्रीष्मावकाश करने की मांग की है।