फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस : हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
हाथरस : हादसे मृत युवक गौरव का फाइल फोटो । - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद में मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी युवक की बुधवार की देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में शव आने पर परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई की रात को सादाबाद में चौधरी चरण सिंह तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। दोनों बाइक सवारों में से एक बाइक पर सवार गांव चौबारा निवासी गौरव पुत्र जयप्रकाश और दूसरी बाइक पर सवार सादाबाद निवासी छोटू पुत्र भिखारीदास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन घायलों को परिजन उपचार के लिए आगरा ले अस्पताल ले गए थे। गौरव की हालत गंभीर होने की वजह से उसे आगरा से जयपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की देर रात जयपुर में उपचार के दौरान घायल हुए करीब 22 वर्षीय गौरव पुत्र जयप्रकाश की मौत हो गई। उसके शव को बुधवार की सुबह गांव में लाया गया तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे में घायल सादाबाद के मोहल्ला चामड़ वाला निवासी प्रकाश दीक्षित उर्फ छोटू पुत्र भिखारीदास की भी आगरा ले जाते समय मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें