फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेड़ से लटके मिले युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में ठूलई रोड किनारे पेड़ पर लटके मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर उसका पोस्टमार्टम कराया। समाजसेवियों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर को कोतवाली हाथरस जंक्शन के अंतर्गत ग्राम ठूलई रोड के किनारे पेड़ से एक 22 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला था। मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट नीला पेंट पहन था। हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा, लेकिन शिनाख्त न होने के कारण शव को पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीण वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने कहा। समाजसेवियों ने इस शव का धार्मिक रीति-रिवाज से पत्थर वाली स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया। अंतिम संस्कार में निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रवीण वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्य, नितिन अग्रवाल, आयोग दीपक, सुरजीत कुमार काली, जितेंद्र कुमार, बंटी भाई कपड़े वाले एवं कांस्टेबल प्रिंस कुमार, विपिन पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें