हाथरस : ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का जायजा लेते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में बनाए गए एक परीक्षा केंद्र पर चार सितंबर तक पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आयोजन होगा। पहले दिन की प्रवेश परीक्षा की हकीकत को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परखा। पहले दिन की प्रवेश परीक्षा में 96 अभ्यर्थी शामिल हुए।
पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए हाथरस का पहला ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्पार्क्स एजूकेशन प्वाइंट विष्णुपुरी बना। पहले दिन की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सकुशल हुई। जोनल मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, जोनल अधिकारी प्रमोद कुमार और केंद्र पर्यवेक्षक अजय पाल सिंह ने परीक्षा का जायजा लिया।
पहली पाली में सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक 50 अभ्यर्थियों में से 35 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12 बते से ढाई बजे तक हुई, जिसमें 50 में से 28 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। चार बजे से शाम साढ़े छह बजे तक चली तीसरी पाली की परीक्षा में 33 अभ्यर्थी शामिल हुए। तीनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। संवाद