फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राजमार्ग पर पलटा सवारियों से भरा टेंपो, कई लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के पास पलटकर क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला झुन्ना मंडी समिति के पास सवारियों से भरा एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। टेंपो के पलटते ही इसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में टेंपो में सवार छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से कई घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
शुक्रवार को एक टेंपो हाथरस से आगरा के लिए जा रहा था। सादाबाद पहुंचते ही एनएच पर मंडी समिति के पास टेंपो पलट गया, जिससे टेंपो में सवार सीमा देवी पत्नी रनवीर सिंह निवासी रदोई बल्देव, सूरज पुत्र रनवीर सिंह निवासी रदोई बल्देव, मुन्नी देवी पत्नी श्यामलाल निवासी हाथरस, सुल्ताना पत्नी वकील, वसीम पुत्र वकील और खुशी पुत्री असलम निवासीगण हाथरस सहित कई अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आए राहगीरों ने किसी तरह घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस पहुंच गई। एबुलेंस के जरिये घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां इन सभी का उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें