गांव अगसौली के पास पलटे टैंकर से तेल ले जाते लोग। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
राजस्थान के टोंक से चार हजार लीटर सरसों का तेल लेकर बरेली जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सैकड़ों लीटर तेल खेत में बह गया। लोग बर्तनों में भर-भरकर तेल ले जाने लगे। सुबह पुलिस के आने पर तेल ले जाने का सिलसिला रुका। टैंकर पलटने से चालक को मामूली चोट आई है।
टैंकर बृहस्पतिवार की सुबह राजस्थान के टोंक से आ रहा था। अगसौली के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। टैंकर पलटने से इसमें भरा तेल तेजी से रिस कर खतों में बहने लगा। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो यह सरसों का तेल था। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ बर्तन लेकर टूट पड़ी। लोग बाल्टी, भगोना, पतीले में तेल भर कर ले जाने लगे। सूचना पर अगसौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोग सैकड़ों लीटर तेल ले जा चुके थे।