संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर पालिका क्षेत्र के परिसीमन में शामिल हुईं 11 ग्राम पंचायतों को अब जल्द ही अमृत योजना 2.0 के तहत पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा। घर -घर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। जल निगम की ओर से सिटी वाटर बैलेंस प्लस परियोजना के तहत कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए इन ग्राम पंचायतों में हाउस होल्ड सर्वे भी किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद परिसीमन में जिले की 11 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका परिषद में शामिल किया गया था। अब इन ग्राम पंचायतों में अब विकास कार्यों को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब अमृत योजना 2.0 के तहत इन ग्राम पंचायतों में पीने का पानी मुहैया कराने के लिए सिटी वाटर बैलेंस प्लस परियोजना के तहत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
इस कार्ययोजना में शमिल हुई ग्राम पंचायतों में हाउस होल्ड सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे में परिवारों की संख्या, क्षेत्र में पाइप लाइन की लंबाई आदि का आंकलन किया जाएगा। इस आकलन के आधार कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं गांव जोगिया, तमना गढ़ी और मीतई में पहले से ही वाटर टैंक बने हुए हैं। यहां वाटर टैंक के निर्माण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब जल्द ही इस परियोजना के तहत कार्रवाई शुरू हो सकेगी।
- अमृत योजना 2.0 के तहत परिसीमन में शामिल हुईं ग्राम पंचायतों को जल्द पानी की आपूर्ति के लिए कार्ययोजना तैयार होगी। इसके बाद कार्ययोजना की स्वीकृति के उपरांत कार्य शुरू हो सकेगा।
- आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम