फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरौठ और गढ़ी हरबल में विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्राम अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल और नारायण एजूकेशन सोसायटी के छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत अंतिम दिन गांव सरौठ और गढ़ी हरबल में जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। गांव में सभी छात्र-छात्राओं ने कई स्थानों पर साफ-सफाई कर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया, जिससे कि गांव में संक्रामक बीमारियां न फैल सकें।
नारायण एजूकेशन सोसायटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन चेतना कार्यक्रम के तहत हुए इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने रैली के अतिरिक्त नाटक प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और गंदगी को गांव से दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को प्रदूषण न करने और न करने देने की शपथ दिलाई। शिक्षकों व छात्रों ने ग्रामवासियों से अपील की कि अपने आसपास सफाई रखें तथा गंदगी न फैलाएं, क्योंकि इस मौसम में बीमारियां ज्यादा पनपती हैं।
विज्ञापन

मौके पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने का आह्वान किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह ने बताया इस तरह के जन चेतना कार्यक्रम से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। मौके पर ग्रुप डिस्कशन, क्विज प्रोग्राम, खेलकूद का आयोजन किया गया तथा विजयी छात्र-छात्राओं को विजेंद्र सिंह व प्रोफेसर हरीश चौधरी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें