फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस रोड पर करबन नदी के निकट शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक लावारिस शव मिला था। दूसरे दिन उसकी शिनाख्त एक छात्र के रूप में हो गई थी। अब छात्र के पिता ने साथ रहने वाले शिक्षक के खिलाफ मुरसान कोतवाली में हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रवीन रावत पुत्र हरि बल्लभ रावत निवासी शिव विहार कॉलोनी गली नंबर दो मथुरा रोड सासनी गेट अलीगढ़ ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रिद्दम (17 वर्ष) हाथरस के सीमा उपाध्याय नगर की गली नंबर दो में रहकर पॉलीटेकिभनक की पढ़ाई कर रहा था। वह संविदा शिक्षक अविनाश के साथ एक मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण का कहना है कि शिक्षक अविनाश के कुछ निजी फोटो रिद्दम ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इसे लेकर शिक्षक नाराज था। इसके चलते उसने रिद्दम की हत्या कर दी और उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से मुरसान में करबन नदी के निकट रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें