बरेली नबाबगंज के पुलिस चौकी में मौजूद युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां व देशराज सिंह?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसानों के परिवारों से मिलने जाते समय युवा रालोद के प्रदेश महासचिव और मुरसान के गांव करील निवासी प्रवीन पौनियां को सीओ बरेली देहात के निर्देश पर बरेली पुलिस ने नवाबगंज में गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ मुरसान के पूर्व चेयरमैन और सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव देशराज सिंह भी थे।
करीब तीन घंटे बाद देर शाम को पुलिस द्वारा उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। प्रवीन पौनियां ने कहा कि भाजपा की सरकार में तानाशाही चल रही है। किसानों की हत्या कराई जा रही है। उनके परिवारों से संवेदना जताने के लिए भी नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि इस देश में हिटलरशाही चल रही है।