फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में 222 मरीजों की जांच की

विज्ञापन
लुटसान में कैंप लगाकर लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र में वायरल बुखार व डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोमवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया और घर घर जाकर दवा वितरित की। टीम ने 57 घरों में सोर्स रिडक्शन फ्रिज, कूलर, गमलों व घरों की छतों पर भरे पानी के बर्तनों को खाला कराया। इस दौरान 180 मलेरिया व 77 डेंगू की जांचें की गई। ग्राम प्रधान ने दवा का छिड़काव करवाया।
क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अभी सुध नहीं ले रहा था। जिसके बाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ब्रजमोहन राही ने गांव का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना था। उन्होंने सीएमओ से वार्ता कर गांव में टीम भेजकर इलाज कराने की बात कही थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार की शाम से ही गांव में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी टीम ने गांव में कैंप लगाया। इसमें ओपीडी का कार्य करते हुए 222 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर टीम गांव में भेजी गई थी। शिविर लगाकर मरीजों का उपचार कराया गया। दवा वितरित कराई गई। संचारी रोग नियंत्रण के उपाय बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें