फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार से बैंककर्मी सहित छह और लोगों की मौत

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर जारी है। बुखार से फिर जिले में छह लोगों की मौतें हुई हैं। अब तक जिले में 70 से ज्यादा लोगो की मौत बुखार की वजह से हो चुकी है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। वहीं सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी जा रही हैं और मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित कर रही हैं।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला गूलरिया में 15 वर्षीय एक किशोर मोनू पुत्र मुन्नालाल की बुखार से मौत हो गई। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित था। वहीं शहर में घंटाघर निवासी पूनम पचौरी पत्नी लव गौड़ ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। वह शहर में भारतीय स्टेट बैंक मंडी समिति शाखा में कार्यरत थीं। चार दिन पहले बुखार आने पर उन्हें अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात्रि में पूनम ने दम तोड़ दिया। स्थानीय आवास-विकास कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक राजवीर सिंह की भी बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगरिया केशो निवासी 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र श्याम सिंह की भी बुखार से आगरा के एक अस्पताल में मौत हो गई। बुखार के काफी लोग पीड़ित हैं। जिला और निजी अस्पतालों में भी बुखार के रोगियों का तांता लगा है। काफी लोग जिले से बाहर अपना उपचार करा रहे हैं। सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा रही हैं। टीमें मरीजों का उपचार कर रही हैं और दवा भी वितरित कर रही हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें