फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रिकॉर्ड में खामियां देख बिफरे डीआरएम

विज्ञापन
हाथरस : मेंडू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर निर्देश देते डीआरएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) शनिवार को स्पेशल ट्रेन से मेंडू रेलवे स्टेशन पहुंचे। डीआरएम ने ट्रेनों के संचालन की स्थिति और रिकॉर्ड की भी जांच की। खामियां मिलने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कुछ देर के लिए डीआरएम की ट्रेन मुरसान स्टेशन भी रुकी। डीआरएम के आगमन से अफसरों में खलबली मची रही। डीआरएम की स्पेशल ट्रेन गुजरने के बाद अधीनस्थों ने राहत महसूस की।
रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ट्रेनों के संचालन का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को उत्तर-मध्य रेलवे के डीआरएम ने हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अगले दिन शनिवार को इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत स्पेशन ट्रेन से विंडो निरीक्षण के तहत कस्बा मेंडू के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। डीआरएम ने अपनी टीम के साथ संचालन के बारे में कर्मियों से जानकारी ली। साथ ही हर माह होने वाली औसतन आय की समीक्षा की। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई के कार्य को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने कहा कि जो लोहा बेकार पड़ा है, उसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाए। जहां तक ट्रैक है, वहां तक ओएचई लाइन के काम को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कम से कम शंटिंग कराई जाए। ट्रैक के मेंटनेंस का भी विंडो से हाल जाना। करीब डेढ़ घंटे के निरीक्षण बाद डीआरएम की ट्रेन मथुरा की ओर रवाना हुई। डीआरएम के आगमन को लेकर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर अधिकारी मुस्तैद नजर आए। कस्बा मुरसान के रेलवे स्टेशन पर डीआरएम की विशेष ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन वह वहां उतरे नहीं। डीआरएम के जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें