फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हॉस्पिटल की जांच करने गए चिकित्सकों से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के पुरदिलनगर में एक हॉस्पिटल की जांच करने गए हसायन सीएचसी के चिकित्सकों के दल के साथ हॉस्पिटल के कंपाउंडर व डॉक्टर ने मारपीट कर दी। पीड़ित चिकित्सकों ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है। उन्होंने जबरन जेब में रुपये डालकर वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चिकित्सक डॉ. राजकिशोर वर्मा प्रभारी हसयान सीएचसी, नरेश कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वे रविवार को पुरदिलनगर में एक हॉस्पिटल की जांच करने आए थे। रास्ते में एक बड़ी दुकान में मरीज भर्ती थे। वहां एक कंपाउंडर था जो अपना नाम शिवम बता रहा था। जब उससे चिकित्सक के विषय में पूछा गया तो उसने बताया कि यहां मरीज भर्ती होते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. महीलाल कन्या इंटर कॉलेज के पास भीम नगर में बैठते हैं। मरीजों की देखभाल ड्रिप आदि वो चढ़ाता है। डॉ. महीलाल के आने पर जब चिकित्सीय प्रमाण पत्र मांगा गया तो वह भड़क गया। हमने उसे नोटिस देना चाहा तो डॉक्टर व कंपाउंडर हाथापाई करने लगे। इसकी सूचना हमने एसडीएम को दी।
विज्ञापन

इस पर उसने जबरन जेब में रुपये रखकर वीडियो बना लिया। तहसीलदार के पहुंचने से पूर्व वह दुकान पर ताला डाल कर भाग गया। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि बुखार व कारोना के महामारी के चलते चिकित्सकों को ग्रामीण अंचल में जाना पड़ता है। उनके साथ कोई वारदात न हो इससे बचने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें