न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार की सुबह एआरटीओ कार्यालय में डिविजनल ट्रैफिक कमिश्नर (डीटीसी) व आरटीओ प्रशासन, आरटीओ प्रवर्तन पहुंचे। अफसरों ने राजस्व समीक्षा की। इसके बाद कार्यालय में अलग-अलग काउंटरों पर जाकर पड़ताल की। अफसरों के आगमन को लेकर कर्मियों में खलबली मची रही।
परिवहन विभाग में हर रोज नये-नये नियम लागू हो रहे हैं। इसे लेकर अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंस व भौतिक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह डिविजन ट्रैफिक कमिश्नर जयशंकर तिवारी, आरटीओ प्रशासन पीडी सिंह, आरटीओ प्रवर्तन फरुद्दीन एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। राजस्व समीक्षा संतोषजनक रही। इसके बाद अफसर लाइसेंस भवन में पहुंचे। वहां पर आवेदकों से वार्ता की। कामकाज के बारे में हाल जाना। कई घंटे तक अफसरों ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। संवाद