फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद के सौरव ने यूपी पीजीटी में पाई 14 वी रैंक

विज्ञापन
हाथरस : पीजीटी में यूपी में 14 वीं रैंक हासिल करने वाले सौरव रावत। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित यूपी पीजीटी 2021की परीक्षा में कस्बे के गंगानगर निवासी सौरव रावत ने अपने दूसरी बार के प्रयास में प्रदेश में 14 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उन्होंने इस सफलता को हासिल कर अपने परिवार का भी मान सम्मान बढ़ाया है। सौरव 2009 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप भी कर चुके हैं।
सौरव ने बताया कि उनके पिता रामप्रकाश शर्मा मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में वाणिज्य के प्रवक्ता थे, लेकिन उनका देहावसान हो गया। उनकी दिली इच्छा थी कि उनका बेटा भी एक सफल प्रवक्ता बने। लिहाजा पिता की प्रेरणा से उन्होंने आज यह सफलता हासिल की है। सौरव एमएससी कर चुके हैं और गेट और नेट जेआरएफ भी क्वालीफाई कर चुके हैं। फिलहाल, सौरभ दिल्ली में रसायन विज्ञान से पीएचडी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह यूपी पीजीटी की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पीजीटी परीक्षा सौरभ रावत ने 18 अगस्त को दी थी। परीक्षा में प्रदेश के करीब पांच लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से सौरभ रावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 वी रैंक प्राप्त की। उन्होंने इस सफलता के लिए सेल्फ स्टडी की। उन्होंने युवाओं को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास किए जाएं तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने बड़े भाई दिनेश कुमार रावत और माता मिथलेश शर्मा को दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें