न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा अब हर बुधवार और शनिवार को होगी। इसके लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक को नोडल अधिकारी नामित किया है।
डीएम ने कहा है कि प्रत्येक बुधवार को राजस्व एवं आपदा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतराज विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे।
शनिवार को खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण, बाल विकास विभाग, विद्युत, नगर विकास एवं नगरीय रोजगार गरीबी उन्मूलन विभाग के अधिकारी अपने विभागों की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद