फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आधार सीडिंग न कराने वालों को नहीं मिल सकेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से पेंशनार्थियों का आधार प्रमाणीकरण यानि बैंक खातों से आधार सीडिंग कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस क्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी पेंशनार्थियों के आधार सीडिंग कराने के लिए संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अभी तक करीब 34 हजार के सापेक्ष अभी तक छह हजार पेंशनार्थियों ने ही आधार सीडिंग कराई है।
वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन के साथ अन्य पेंशनार्थियों को अपने अपने बैंक खातों में आधार कार्ड सीडिंग कराने को लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में प्रशासन की ओर से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से करीब 34 हजार पेंशनार्थी पेंशन ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको अपने आधार कार्ड की बैंक खातों में सीडिंग कराने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे खातों में चल रहीं त्रुटियों को सुधारा जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि अभी तक करीब छह हजार पेंशनार्थियों ने अपने-अपने आधार कार्डों को बैंक खाते से सीड कर दिया है। उन्होंने बताया कि जो भी पेंशनार्थी अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को सीड नहीं कराएगा, उसको अगली किस्त मुहैया नहीं हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें