फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंडी समिति में फसलों की आवक प्रभावित होने से गिरा राजस्व, अफसर परेशान

विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश से मंडी समिति में फसलों की आवक प्रभावित हो रही है। इस कारण मंडी के राजस्व में भी गिरावट आ रही है। राजस्व गिरने से मंडी कर्मियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। 46 तरह की फल और सब्जियां के कर के दायरे से बाहर होने से मंडी कारोबारी अब कारोबार के लिए मंडी से बाहर का रुख करने को मजबूर हैं। इसका असर मंडी की आमदनी पर भी पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीते महीनों में प्रदेश सरकार ने 46 तरह की फल और सब्जियों को कर से मुक्त किया है। इसमें आलू भी शामिल है। आलू से मंडी को अच्छा-खासा राजस्व मिलता था। अब बारिश के साथ मंडी में फसलों की आवक कम हो गई है। मंडी प्रशासन को अगस्त माह में 23 करोड़ 70 लाख रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके सापेक्ष मंडी प्रशासन अगस्त का महीना बीतने के बावजूद 15 लाख रुपये ही जुटा पाया है। राजस्व में वृद्धि के लिए मंडी के कर्मचारी पूरा जोर लगा रहे हैं। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि अगस्त माह में 23 लाख 70 हजार रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 15 लाख रुपये अब तक जुटा लिए गए हैं। लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें