न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस के मंडी निरीक्षक और उड़नदस्ता 79 के प्रभारी दिनेश कुमार ने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी अविन शर्मा और 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में दिनेश कुमार ने बताया कि 12 फरवरी की दोपहर करीब 1:00 बजे बसपा प्रत्याशी अविन शर्मा ने अपने समर्थन में लगभग 125 लोगों के साथ बिना अनुमति के आंबेडकर पार्क आगरा रोड तिराहा सादाबाद में प्रचार किया था। संवाद