फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रभातफेरी निकाल लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली प्रभातफेरी में शामिल लोग। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित बाबा बैजनाथधाम मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में रविवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। इस दौरान विनोवा नगर चौराहा स्थित मंदिर से बैंडबाजों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें माता लक्ष्मी और भगवान नारायण की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन श्री निवास अग्रवाल ने अपनी पत्नी विमलेश देवी की स्मृति में किया गया। प्रभातफेरी करबन नदी के पुल से जवाहर बाजार होते हुए बाबा बैजनाथधाम मंदिर पहुंची। यहां ज्योतिषाचार्य और पंडित योगेश शरण शास्त्री ने विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराकर प्रतिमाओं की स्थापना कराई। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का भी वितरण किया गया। मौके पर मनीष अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, श्री निवास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, शोभित अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें