फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंपी जैन की इत्र फैक्टरी पर छापे से अन्य कारोबारियों में खलबली

विज्ञापन
हाथरस: कस्बा हसायन में सिकतरा मार्ग स्थित इत्र की फैक्टरी के बाहर खड़ीं आयकर विभाग के अधिकारियों - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा के सिकतरा मार्ग स्थित एक इत्र कारोबारी की वर्षों से बंद पड़ी फैक्ट्ररी में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे आयकर विभाग की छापेमारी से बाकी कारोबारियों में खलबली मची रही। टीम के सदस्यों ने फैक्टरी के मुख्य द्वार को बंद कर काफी देर तक जांच-पड़ताल की। फैक्टरी के चौकीदार से भी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कीं। खबर लिखने तक टीम के सभी सदस्य मौके पर मौजूद थे और छानबीन जारी थी।
पुष्पराज उर्फ पंपी जैन निवासी कन्नौज ने करीब 25 वर्ष पहले नगर में गुलाब से इत्र बनाने का कारोबार शुरू किया था। उन्होंने सिकतरा मार्ग पर एक जमीन खरीदकर इस इत्र फैक्टरी का निर्माण कराया। काफी समय तक उन्होंने इस फैक्टरी में कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक दशक पहले गुलाब की फसल के रेट कम होने पर किसानों से विवाद होने के बाद पुष्पराज जैन ने यहां से कारोबार बंद कर एटा जनपद क्षेत्र के एक गांव में कारोबार की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कभी भी इत्र का कारोबार नहीं किया। शुक्रवार को जब फिर कस्बे में पुष्पराज जैन की बंद पड़ी फैक्टरी पर छापा मारा गया तो अन्य कारोबारियों में खलबली मच गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें