फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंजाब सरकार का पुतला फूंका, कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
हाथरस : किला गेट चौराहे पर पंजाब सरकार का पुतला दहन करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपाइयों में पंजाब सरकार के खिलाफ गुस्सा है। शाम को भाजपा युवा मोर्चा ने जहां इसे लेकर कैंडल मार्च निकाला तो दिन में अन्य भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम में नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहर के बस स्टैंड से शहीद भगत सिंह पार्क तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम ने कहा कि पंजाब में बुधवार को प्रधानमंत्री की जान जोखिम में डालने का जो कार्य किया गया है, वह अति निंदनीय है। जनता इस हरकत का जवाब आगामी चुनावों में कांग्रेस को हराकर देगी। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस मौके पर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में शुभम मंडल, शोभित उपाध्याय, उमंग पंडित, मोहित वर्मा, अमन गोस्वामी, रितिक उपाध्याय, अविनाश शर्मा, मोहन वर्मा, रजत चौधरी, रजत गौतम, सोल्जर गौतम, माधव शर्मा, प्रशांत सिंह, प्रशांत उपाध्याय आदि थेे। दूसरी ओर, जामा मस्जिद चौराहा पर भाजपाइयों ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, रमेश राजपूत सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें