फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री से की कई अफसरों की शिकायत की

विज्ञापन
हाथरस : लोनिवि गेस्ट हाउस में समस्याएं सुनते प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से स्थानीय भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने कई अधिकारियों की शिकायत की और उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग भी की। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने उन्हें संगठन के क्रिया कलापों से अवगत कराया। कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं भी प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं।
जिले के प्रभारी मंत्री सोमवार को यहां आए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। जनप्रतिनिधियों ने उनसे कई अधिकारियों की शिकायत की और कहा कि यह अधिकारी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। इससे पार्टी और सरकार की छवि खराब हो रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने संगठन द्वारा कराए जा रहे कार्योँ के बारे में उन्हें विस्तार से बताया और अगली योजनाओं की जानकारी भी दी। कई लोगों ने अपनी समस्याओं की मांग की। कई सड़कों की मरम्मत कराने और कुछ का निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के अलावा सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें