फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किए जाने के लिए भूमि निर्धारण का प्रस्ताव अभी अधर में है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से शासनादेश के क्रम में दो स्थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जिला प्रशासन की ओर से अब फिर से जगह फाइनल किए जाने के लिए शासन को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है।
शासन स्तर से बजट में जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की घोषणा की गई थी। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने इसके लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। कई जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के भूमि उपलब्ध होने के संबंध में पत्राचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार जिला अस्पताल से 10 किमी के दायरे में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि का चयन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में जिला प्रशासन की ओर से सासनी क्षेत्र की पराग डेयरी व जलेसर रोड पर सीवेज फॉर्म की भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, लेकिन शासन स्तर से भूमि के चयन की प्रक्रिया अभी अधर में है। अब जिला प्रशासन की ओर से फिर से भूमि के चयन के लिए शासन को पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द शासन स्तर से भूमि का चयन किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें