फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 जनवरी को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन होगा। लोगों को एक छत के नीचे सभी तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के मकसद से बीते साल मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के आयोजन की शुरुआत की गई थी, लेकिन कोविड-19 के कारण बीते मार्च-2020 से इनका आयोजन बंद कर दिया गया था।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि 10 जनवरी से रविवार को सीएम आरोग्य मेला दो शहरी और 25 ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर आयोजित होगा। यहां लोगों को एक छत के नीचे सभी तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन मेलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रा रेड थर्मामीटर की व्यवस्था के साथ कोविड हेल्प डेस्क भी होगी। इस डेस्क पर लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही उन्हें आरोग्य मेले में प्रवेश दिया जाएगा। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें