फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी का प्रधानाचार्य देंगे प्रमाण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाई गई है। जिसे लेकर अब प्रधानाचार्यों से ई-मेल आईडी क्रियाशील होने के बारे में प्रमाण मांगा जा रहा है। डीआईओएस ने इसे लेकर पत्र जारी किया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत सभी माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र / छात्राओं की ईमेल आईडी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर डीआईओएस रीतू गोयल ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर कहा है कि छात्र/छात्राओं की ई-मेल आईडी पर प्रधानाचार्यों के माध्यम से ई-मेल भेजकर उसकी जांच करा ली जाए। जिससे निश्चित हो सके कि तैयार कराई गई सभी ई-मेल आईडी क्रियाशील हैं। प्रधानाचार्यों से इस संबंध में पांच जून तक प्रमाणपत्र भी मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें