न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सर्वर ठप होने के कारण मंगलवार को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूलों का आवंटन नहीं हो सका है। संबंधित शिक्षक-शिक्षिका सर्वर चालू होने का देरशाम तक इंतजार करते रहे। विभागीय कर्मचारी भी पोर्टल न चलने के कारण हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
मंगलवार को बीएसए दफ्तर में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का करीब आठ महीने का इंतजार समाप्त नहीं हुआ है। शिक्षकों को स्कूूलों का आवंटन ऑनलाइन होना था, लेकिन निर्धारित पोर्टल न खुलने के कारण 26 शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन नहीं हो सका। प्रभारी बीएसए पवन कुमारी ने बताया कि सर्वर न चलने के कारण अंतर्जनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूलों का आवंटन नहीं हो सका है। संवाद