फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आढ़तिया से लूट में पुलिस खाली हाथ, व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आढ़तिया के साथ हुई लूट की घटना में चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है और इस घटना के खुलासे की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में लगी हुई है और जल्द खुलासा किए जाने की बात भी कह रही है।
24 अक्तूबर की सुबह अलीगढ़ रोड स्थित चमन विहार कॉलोनी निवासी नवनीत वार्ष्णेय पुत्र गिरीशचंद्र के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने नकदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिया था। नवनीत की अनाज मंडी में मैसर्स पुनीत कुमार नवनीत कुमार बी-2 के नाम से कमीशन एजेंट की दुकान है। दुकान पर जाते वक्त बदमाशों ने उनके साथ लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के खुलासे के लिए एसपी ने थाना पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस व अन्य टीम को भी लगाया है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में लगे हैं। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें