फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 70 पंचायत सहायकों के पद पर भर्ती के लिए मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की 70 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायक के पद रिक्त होने के कारण पंचायत भवनों में मिनी सचिवालय के संचालन में दिक्कतें हो रही हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से अब इन ग्राम पंचायतों के पदों पर पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की गई है। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाइन योजनाओं का लाभ दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन पंचायत सहायकों को पंचायत भवनों में बैठने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यहां जिले में वर्तमान में 70 ग्राम पचायतों में पंचायत सहायकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इस कारण ग्रामीणों को सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। जिले के 28 पंचायत सहायकों ने भर्ती के बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

वहीं 36 पदों पर पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वहीं छह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक भर्ती के बाद से कार्य नहीं कर रहे हैं। अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया किए जाने को लेकर डीपीआरओ जीडी जैन ने शासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें