फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अक्रूर जी की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़े लोग

विज्ञापन
हाथरस : अक्रूर जी की शोभायात्रा में शामिल नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष वर्षा वार्ष्णेय। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित अक्रूर पार्क में वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आरती उतारी। इसके बाद धूमधाम से पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा के लिए मंदिर बगिया बारहसैनी पर घोड़ों की बग्गी में अक्रूरजी की कांस्य की प्रतिमा विराजमान थी। यह रथ फूलों से सजा था। अक्रूर पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा की वार्ष्णेय समाज के लोगों ने आरती उतारी। यहां से पूजा-अर्चना के बीच शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा कस्बा के नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी तहसील रोड, जीटी रोड, नगला शीशगर, ब्राह्मणपुरी, पूरनगंज, हुरमतगंज, नौरंगाबाद, मोहल्ला दमदमा आदि मार्गों से होते हुए इसी पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। जगह -जगह पुष्प वर्षा कर एवं शीतल पेय पदार्थ देकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डीजे और बैंड की धुनों पर लोग झूमते नजर आए। पूरा वातावरण अक्रूरजी के जयकारों से गूंजता रहा। अक्रूर जी की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे। बगिया बारहसैनी में हुई विचार गोष्ठी की अध्यक्षता रामकुमार कपड़े वालों ने की और संचालन प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री अक्रूर जी पूर्ण ज्ञानी, दानवीर एवं तपस्वी थे। हमे उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। वे भगवान श्रीकृष्मण के प्रिय और विश्वासपात्र थे। सबको एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों का त्यागकर गरीबों की मदद करनी चाहिए, जिससे समाज का कल्याण होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर विपिन वार्ष्णेय, अजय चौधरी, शिरोमणि वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, मनीष वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, राजेंद्र वार्ष्णेय, बृजेश वार्ष्णेय, श्याममूर्ति वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, अभिषेक राजाजी, रमाशंकर वार्ष्णेय, सतीश चंद्र वार्ष्णेय, सुभाषचंद्र वार्ष्णेय, देव वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, राजेंद्र मामा, शिवम वार्ष्णेय, खिल्लो वार्ष्णेय, केदारबाबू वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, सुरेंद्र सहाय, वैैैभव वार्ष्णेय, रवि बाबू वार्ष्णेय, कृष्णा वार्ष्णेय, अमूल वार्ष्णेय, बंटी वार्ष्णेय बंटी खलीफा, जितेंद्र वार्ष्णेय पिंटू नेता, शिवकुमार सराफ, राजकुमार तुंगा जी, संजय वार्ष्णेय, चंद्रेश वार्ष्णेय, राजेंद्र मामा, नीरज वार्ष्णेय, गिरीशचंद्र पटेल, वितुल वार्ष्णेय, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, दाऊदयाल वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, राजा वार्ष्णेय, शरद गुप्ता, शशिवाला वार्ष्णेय, नंदलाल वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, राजू सुपारी, बृजबिहारी कौशिक, बबलू सिसौदिया, विनोद वार्ष्णेय, आदित्य भाई आदि थे। अंत में अध्यक्ष निधीश राज ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें