न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक लापता मासूम को पांच घंटे में खोजकर उसके परिजनों से मिला दिया। बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल गए। परिजनों ने इसके लिए पुलिस टीम को बधाई दी है।
रविवार को कोतवाली हाथरस जंक्शन में सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई निवासी हब्बू लाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका दो साल का बेटा घर से कहीं निकल गया और बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिल रहा है। सूचना पर तत्काल हाथरस जंक्शन थानाध्यक्ष ने खोजबीन शुरू कर दी। एसपी विनीत जायसवाल ने सीओ सिकंदराराऊ के नेतृत्व में टीम को लगाया। टीम ने लाढुपर चौकी क्षेत्र के लाखनू के निकट से बच्चे को ढूंढ निकाला। संवाद