न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
हाथरस रोड स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भव्य पोशाकों में सजे राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ लोगों ने गुलाल और फूलों की बौछार के बीच जमकर होली खेली।
कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम के संयोजकत्व में आयोजित इस समारोह में लोग होली के गीतों पर मस्त होकर झूमते रहे। प्रदेश में लगातार दूसरी बार योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब तक समाज के छोटे से लेकर बड़े, हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र गौतम, सुधीर गर्ग, आरबी गौतम, योगेश गौतम, अशोक चौधरी, हेमंत गौतम, सत्यप्रिय आर्य, रमेश गौतम, जीपी गौतम, शिवकुमार, रामहरि चाहर, सुनीता वर्मा, सुचेता जैन, अनिका गौतम, आरती गौतम, ऋतु गौतम, सोनिया नारंग सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे। संवाद