फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पहले दिन 1880 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में सोमवार से कोरोना की बूस्टर डोज लगना शुरू हो गई। हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमार लोगों के बूस्टर डोज लगाई गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के कई थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए। पहले दिन 1880 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
टीमें विद्यालयों में भी गई। जहां 15 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्रों पर भी किशोर टीका लगवाने के लिए आए। 3747 किशोर-किशोरियों को टीके की पहली डोज लगाई गई। सोमवार को कुल 8330 लोगों ने टीके के पहली डोज ली। 4973 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर एवं गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती टीका लगाने की शुरुआत की गई। बूस्टर डोज उन्हें ही लगाई जाएगी जिन्हें दूसरा टीका लगवाए नौ महीने या 39 सप्ताह का समय बीत गया हो।
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने भी लगवाई बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार से बूस्टर डोज लगाना शुरू किया तो थाना कोतवाली सदर में डीएम रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी बूस्टर डोज लगवाई। अन्य थानों में भी टीमें पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें