फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 36 और मिले संक्रमित

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में लगी लाइन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। सोमवार को 36 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे लोगों में और दहशत बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 148 हो गई है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी कराई जा रही है।
जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। अब 36 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक साथ 36 कोरोना संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

इसमें सिकंदराराऊ का 26 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय महिला के अलावा हसायन की 16 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय किशोर, सासनी की 45 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 17 वर्षीय किशोरी, सहप ऊ की 39 वर्षीय महिला शामिल हैं।
इसके अलावा हाथरस क्षेत्र के 33 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय युवक,48 वर्षीय महिला, 64 वर्षीय वृद्धा, 16 वर्षीय किशोर, 14 वर्षीय किशोर, 65 वर्षीय वृद्धा, 30 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय किशोर, 40 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय किशोरी, 39 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय किशोर, 17 वर्षीय किशोर, 68 वर्षीय वृद्धा शामिल हैं।
विज्ञापन

लोग भूल गए सामाजिक दूरी का पालन करना व मास्क लगाना
कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन लोग न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे और न ही मास्क लगा रहे। डाकघर से लेकर बागला जिला अस्पताल में यही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें