फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब ऑनलाइन मिलेंगी बिजली से जुड़ी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में विभाग से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। बिजली का नया कनेक्शन लेने, खराब मीटर बदलवाने, बिल ठीक कराने व लोड बढ़वाने जैसे कामों के लिए अब उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बिजली स्टोर से समान उठाने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन शुरू हो गई है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में विभाग में कामकाज के लिए कागजी प्रक्रिया शून्य होगी।
उल्लेखनीय है बिजली विभाग बदलते समय में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के साथ खुद को हाईटेक करने की कोशिश में जुटा हुआ है। पावर कॉरपोरेशन के एप और पोर्टल पर इन सेवाओं के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जेई से लेकर कॉरपोरेशन के अफसरों तक वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि को एसीआर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री ने सेवाओं को ऑनलाइन करने के निर्देश भी दिए हैं। नये कनेक्शन धारकों को समय से सही बिल उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। बिलिंग में गड़बड़ी पर अफसरों की जवाबदेही तय होगी। साथ ही लाइन हानियाें वाले फीडर की लाइन हानियां 15 प्रतिशत से नीचे लाई जाए। जिन लोगों पर तीन माह का बकाया है, उन्हें बिल जमा करने के लिए अधिकारी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

भविष्य में कागजी प्रक्रिया होगी शून्य
हाथरस। इन-दिनों बिजली विभाग में नया कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन उपभोक्ताओं द्वारा शुरू कर दिया गया है। संबधित अधिकारी ऑनलाइन ही सर्वे कर रिपोर्ट लगा रहे हैं। बाकी सिस्टम को और जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। आने वाले दिनों में महकमे में कागजी प्रक्रिया को शून्य करने की तैयारी भी तेज हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें