फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 33 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट में नोटिस जोरी, दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने को लेकर पुलिस व प्रशासन शातिर बदमाशों पर नकेल कस रहा है। दो शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त कर दिया गया है। आचार संहिता लगने के बाद 11 शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, गुंडा एक्ट के तहत पाबंद किए गए 33 बदमाशों को नोटिस भी भेेजे गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से आचार संहिता लागू होने के साथ ही अपराधियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस व प्रशासन की ओर से गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में पुलिस ने 2208 मुकदमों में लिप्त लोगों को पाबंद किया है। वहीं 11 लोगों को आपराधिक इतिहास के आधार पर गैंगस्टर में कार्रवाई की है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 33 लोगों को गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है। इन सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। वहीं जिला मजिस्ट्रेट ने आपराधिक इतिहास के मामले में दो शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निरस्त किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें