फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगर निकाय चुनाव : सामान्य और आरक्षित सीट पर लगी टकटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा और विधान परिषद चुनाव समाप्त हो चुके हैं। अब इस साल के अंत में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक राजनेता इसे लेकर अभी से तैयारी में जुट गए हैं। इन राजनेताओं की टकटकी इस पर लगी है कि कौन सी सीट आरक्षित रहेगी और कौन सी सीट सामान्य।
विधानसभा चुनाव और विधान परिषद चुनाव समाप्त हो चुके हैं। नगर निकाय के चुनाव इस साल के नवंबर या दिसंबर माह में होंगे। अब राजनेता इन चुनावों की तैयारी में जुटे हैं। जिले में दो नगर पालिकाएं हाथरस और सिकंदराराऊ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सादाबाद, सहपऊ, सासनी, मेंडू, पुरदिलनगर, हसायन नगर पंचायत हैं। भाजपा को पिछली बार नगर निकाय चुनाव में काफी सफलता मिली है। इस बार फिर पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। अन्य राजनेता भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। कई राजनेताओं ने अभी से इस चुनाव को लेकर गोटियां फिट करनी शुरू कर दी हैं और वह अपने जमीन भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें