संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली के गांव फरीदाबाद निवासी महिला को गांव के ही एक महिला समेत चार नामजदों ने खेत की फसल काटने से रोका तथा बाद में महिला के घर जाकर उसे तथा बेटे का पीट कर घायल कर दिया।
गांव निवासी महिला सरोज देवी पत्नी स्व. जयवीर सिंह यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह शनिवार को गांव स्थित अपने खेत से मशीन द्वारा गेहूं की फसल कटवा रही थी। उसी समय गांव निवासी देवराज पुत्र रिसाल सिंह, पुष्पेंद्र पुत्र देवराज, रुपेंद्र पुत्र राजकुमार एवं मुन्नी देवी उर्फ शीला पत्नी राजकुमार आए तथा गाली देते हुए कहने लगे ये खेत हमारा है।
इसकी फसल हम ही काटेंगे। अकेली होने की वजह से पीड़िता यह कर चली आई कि वह गांव के लोगों को लेकर बातचीत करेगी। कुछ समय पश्चात चारों आरोपी लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर सरोज के घर में घुस गए। पीड़िता के सिर में प्रहार किए जिससे वह घायल हो गई। उसे बचाने जब बेटा आकाश आया तो उसे भी पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कर विभिन्न धाराअें में रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।