फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस : पैगंबर के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग। संवा - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर भाजपा नेता द्वारा गलत टिप्पणी से कस्बा के मुस्लिम समाज के लोगों में काफी रोष है। मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भाजपा पूर्व प्रवक्ता ने टीवी पर पैगंबर साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इससे पूरा मुस्लिम समाज बुरी तरह आहत हुआ है। देश का संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता है। मुस्लिम समाज किसी कीमत पर इसे स्वीकार नहीं करेगा। अगर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो हम आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसीन खान, नवेद हसन, साजिद अली, मोहम्मद कैफ, अबरार, फैजान, सलमान, अली, जाहिद, साबिर अली, मोहम्मद सादाब, एजाज, इमरान, मुजाहिद साबिर, शोएब अख्तर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें