फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के मोहल्ला विभव नगर में देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी हाथरस पहुंच गए। उन्होंने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर, देवर व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के गांव नगला धीर नगरिया निवासी रामनरेश की बेटी पूनम की शादी करीब तीन साल पहले कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नवीपुर विभव नगर निवासी चेतक पुत्र होती लाल से हुई थी। इस बीच उसे एक बच्चा भी हुआ। मंगलवार की देर रात पूनम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन

पूनम की मौत की खबर सुनते ही उसके मायके पक्ष के लोग भी रात को ही आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि मामले में पति, सास, ससुर, देवर व जेठ के खिलाफ तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें