फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 463 में से 427 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक नियुक्त, मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में पंचायती राज विभाग की ओर से 463 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 427 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति कर दी गई है। पंचायती राज विभाग की ओर से डीएम के अनुमोदन के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया गया है।
मेरिट लिस्ट को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी ब्लॉकों में चस्पा कर दिया है। वहीं 36 ग्राम पंचायतों में आई आपत्तियों के बाद ग्राम पंचायत समिति को आपत्तियों का निस्तारण कर पुन: मेरिट लिस्ट बनाकर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती किए जाने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। पंचायत सहायक के पदों पर जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय व ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन लिए गए। इन आवेदनों को एकत्रित कर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत समिति द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की गई।
इस मेरिट लिस्ट को जिला मुख्यालय पर भेजा गया। मेरिट लिस्ट का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद डीएम रमेश रंजन के अनुमोदन पर पंचायती राज विभाग की ओर से आवेदकों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची में 463 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 427 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन किया गया है। विभाग की ओर से 36 ग्राम पंचायतों में प्राप्त आपत्तियों के कारण परिणाम को रोक दिया गया है।
इन ग्राम पंचायतों की समितियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि आपत्तियों का निस्तारण कर फिर से मेरिट लिस्ट बनाकर जिला मुख्यालय को भेजी जाए, जिससे जल्द से जल्द इन ग्राम पंचायतों में भी पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके। वहीं अब नियुक्त पंचायत सहायकों को तीन दिवस के अंदर ग्राम प्रधान के साथ अनुबंध कराना होगा।
विज्ञापन

- शासन के निर्देश पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति कर दी गई है। जिले की 427 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का नियुक्त कर दिया गया है। इन पंचायत सहायकों को अपने अपने ग्राम प्रधानों से अनुबंध कराना होगा और विभाग को अनुबंध पत्र भेजना होगा।
जीडी जैन, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें