फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कई बागी भी कूदे मैदान में, अब इन्हें मनाने के हो रहे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कई प्रमुख दलों के बागियों ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप नामांकन कर दिया है। ऐसे में अब अब इन बागियों को मनाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। वहीं सभी प्रमुख प्रत्याशी यह भी चाहते हैं कि उनके पक्ष में ज्यादा से ज्यादा निर्दलीय नाम वापसी कर लें और माहौल उनके हिसाब से बन जाए।
ऐसे में टक्कर में शामिल सभी प्रत्याशियों ने इसे लेकर भी कोशिश शुरू कर दी है। सभी प्रमुख दलों में टिकट न मिलने से अन्य दावेदार नाराज हैं। कुछ नेताओं ने इसका खुलकर इजहार भी किया तो कुछ नेताओं ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय के रूप में पर्चा भी भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था। ऐसे में अब इन बागियों को मनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इनसे पर्चा वापसी के लिए मनाया जा रहा है। साथ ही टक्कर में शामिल प्रत्याशी यह आंकलन भी कर रहे हैं कि यदि यह बागी उनके समर्थन में न बैठे तो उन्हें कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें