फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अनिल को कृष्णगोपाल वार्ष्णेय, वंदना को मिला कैलाशी देवी सम्मान

विज्ञापन
हाथरस : बृजकला केंद्र के कार्यक्रम में किया गया विभूतियों का सम्मान। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विजयादशमी के मौके पर साहित्यिक संस्था बृज कला केंद्र के बैनर तले कवि सम्मेलन व समाजसेवियों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. एससी शर्मा ने की और संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां शारदे व संस्थापक के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मानसी वार्ष्णेय ने गणपति मां, दुर्गा एवं शिव तांडव नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कवियित्री मीरा दीक्षित ने मां सरस्वती की वंदना की। संस्थापक कृष्ण गोपाल नेताजी स्मृति सम्मान से समाजसेवी अनिल वार्ष्णेय एवं मां कैलाश कुमारी स्मृति सम्मान से वंदना वार्ष्णेय का शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संजय वार्ष्णेय, मनोज कुमार अग्रवाल, बीना गुप्ता एडवोकेट, हरेंद्र गुप्ता, गिर्राज सिंह गहलोत, सत्यप्रकाश रंगीला एवं कार्यक्रम संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. वीरेंद्र स्मृति सम्मान से पंडित ऋषि कुमार कौशिक को अनुज कुमार संत, सुनील कुमार शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अविनाश पचौरी, केडी शर्मा, डॉ. एससी शर्मा, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, पंडित संतोष शर्मा, विकास चौधरी, रचित शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर रावल, मदनलाल वार्ष्णेय, बाबा देवी सिंह निडर, देवेश आशू, प्रभुदयाल प्रभु, कवि प्रदीप पंडित, दीपक रफी, रोशनलाल वर्मा, वासुदेव उपाध्याय, राणा मुनि प्रताप, बाल कवि विष्णु, कपिल शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया। पंडित अनुज शर्मा, डॉ. डीके जैन, संजीव वार्ष्णेय एडवोकेट, विष्णु गुप्ता, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, नवल नरूला, हरीशंकर वर्मा, राजकुमार पचौरी, देवेंद्र शर्मा, अभिषेक रंगीला, लक्ष्य वार्ष्णेय, छवि वार्ष्णेय, बृजमोहन शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें