न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। किसान डीएपी के लिए भटकने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस किल्लत को दूर करने के लिए शासन से डीएपी की मांग की गई है। जिले में डीएपी की किल्लत लंबे समय से चली आ रही है।
कृषि विभाग की ओर से इस किल्लत को दूर करने के लिए शासन से डीएपी की मांग की गई। वहीं सहकारी समितियों के जरिए होने वाली आपूर्ति पर भी निगरानी रखी जा रही है, जिससे कि किसानों को समय से डीएपी मिल सके। कृषि विभाग की ओर से ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसे जाने के लिए तैयारी कर ली गई है। संवाद