फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दोपहर में हुई बारिश, शाम तक छाये बादल

विज्ञापन
हाथरस : कंचन नगर वाली गली में जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाए। दोपहर को झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव व कीचड़ हो गई। बिजली सिस्टम ने लोगों को खूब धोखा दिया। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। दो दिन से हो रही बारिश से हालांकि तापमान में गिरावट आई है। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से मौसम ने करवट बदली। मंगलवार की रात को रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छए। दोपहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के आवास विकास, लाला का नगला, श्रीनगर, नवीपुर आदि इलाकों में जलभराव व कीचड़ हो गई। इसके अलावा शहर से देहात तक बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। शाम तक आसमान में बादलों का पहरा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें