न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के औद्योगिक क्षेत्र में इकाई चलाने वाले उद्यमियों को नए साल में निर्बाध बिजली मिलेगी। पंद्रह जनवरी तक यहां स्वतंत्र फीडर चालू हो जाएगा। फीडर निर्माण की खुद अफसर निगरानी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर बने औद्योगिक एरिया को इन दिनों प्रगतिपुरम सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस लाइन पर साकेत कालोनी, गिर्राज कालोनी आदि भी जुड़ी हुई है। जरा भी फॉल्ट होता है तो इंडीस्ट्रीज एरिया की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। काफी समय से उद्यमियों द्वारा अलग से फीडर बनाने की मांग की जा रही थी।
विभाग ने बिजनस प्लान के तहत काम की शुरुआत करा दी है। लाखों रुपये की लागत से औद्योगिक क्षेत्र में फीडर बनने का काम शुरू हो गया है। यह काम अधिकारियों की मानें तो पंद्रह जनवरी तक खत्म हो जाएगा। इस फीडर के बनने से एक दर्जन से अधिक इकाइयों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी। एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में बन रहा फीडर का काम पंद्रह जनवरी तक पूरा हो जाएगा। संवाद