फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कई गांवों में कच्चे-पक्के मकान गिरे, ढहीं दीवारें, गिरीं छत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : गांव कजरौठी में बारिश की वजह से गिरे मकान का मलबा। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

दो दिन से लगातार जारी बारिश के बीच ग्रामीण इलाकों में कच्चे-पक्के मकानों का गिरना लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी कई कच्चे-पक्के मकानों के हिस्से और टीनशेड भरभराकर धराशाई हो गए। इन घटनाओं में लोग बाल-बाल बच गए। लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और दैवी आपदा के तहत पीड़ितों को राहत देने के लिए रिपोर्ट तैयार की।
गांव खेड़ा कजरौठी में राकेश पुत्र प्रताप सिंह के मकान की छत, सुनीता पत्नी स्व सुरेशचंद्र के मकान की दीवार और शौचालय, गांव पोदा निवासी राकेश पुत्र मोहन सिंह का टीनशेड व दीवार अधिक बारिश से धराशाई हो गए। इसके अलावा गांव कुरसंडा मोतीगढ़ी में मकान की दीवार और टीनशेड गिर गए, जिससे परमानंद पुत्र उदय सिंह व भगवान देवी पत्नी परमानंद व तनु पुत्री सतेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव नगरिया कंजौली में बारिश से सूरजमुखी पत्नी रामनारायण के मकान की छत के दो पत्थर टूटकर गिर गए। गांव नौपुरा में भूरी सिंह पुत्र तोताराम की पक्की दीवार गिर गई। दीवार और छत गिरने से इन लोगों का हजारों रुपये का घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। इस वजह से उक्त लोगों को काफी नुकसान भी हुआ। क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी।
विज्ञापन

बारिश से ग्रामीण इलाकों में घरों में घुसा पानी
सादाबाद। बृहस्पतिवार की देर शाम को फिर नगर में झमाझम बारिश हुई। इस वजह से नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगह जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओवरफ्लो हुई पोखरों का पानी घनी आबादी के बीच गली मोहल्लों में हिलोरें मारता हुआ नजर आया। कजरौठी, गढ़ी ख्याली, नगला मोहकम सहित कई गांवों में पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से बारिश का पानी घरों में घुस गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें