हाथरस : शिकायत करने कोतवाली पर पहुंचा पीड़ित बरौस टोल प्लाजा का कर्मी।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बल्केश्वर आगरा निवासी विजय कुमार गर्ग पुत्र एसके गर्ग ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में विजय ने कहा है कि वह बरौस टोल प्लाजा पर फास्ट टैग का काम करता है। 28 जुलाई को एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि तुमने 24 जुलाई को उनके मोबाइल में पैसे ट्रांसफर किए थे। इसका ट्रांसफर सफलता पूर्वक हुआ था, वह नहीं हुआ है।
आरोप है कि इस युवक ने उसे जबर्दस्ती अपनी गाड़ी में बैठाया और गाड़ी के शीशे चढ़ाकर रिवॉल्वर तानकर मारने की धमकी देने लगा। धमकी दी कि आज छोड़ रहा हूं। परसों फिर आऊंगा और जान से मार दूंगा। विजय ने अपनी जान बचाने की गुहार पुलिस से लगाई है। संवाद